भादरा में कपड़ों की दुकान के बाद अब रंग (पेंट) की दुकान को लेकर भी एक मामला सामने आया है।
दुकानदार गारंटी न दें, सामान न बदलें—यह उनकी नीति हो सकती है। लेकिन जब ग्राहक खरीदारी करने आता है तो उसका सम्मान किया जाता है, तो शिकायत लेकर आने पर भी उसी सम्मान के साथ व्यवहार होना चाहिए।
जानकारी के अनुसार, एक पेंट की दुकान से खरीदी गई रंग की बाल्टी में ₹40, ₹50 और ₹60 के टोकन निकले, जिन्हें पेंटर बाद में दुकान पर देकर राशि प्राप्त करता है। आरोप है कि एक गरीब मजदूर जब ऐसे टोकन लेकर दुकान पर पहुँचा, तो दुकानदार ने टोकन लेने से इनकार कर दिया और उसके साथ अभद्र भाषा में बात की।
यदि यह आरोप सही है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी भी ग्राहक या मजदूर के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।
प्रशासन और संबंधित पक्षों से अनुरोध है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करें।
#भादरा_का_बुरा_हाल
Bhadra, Hanumangarh | Jul 12, 2026