भगवानपुर: मारपीट मामले में भगवानपुर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
भगवानपुर थाना कांड संख्या 106/26 के मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चक्का विष्णुपुर निवासी बिहारी राय के पुत्र परमानंद राय तथा स्वर्गीय विष्णु राय के पुत्र रामविलास राय को गिरफ्तार किया है। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे बेगूसराय पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई।