कोंच: मंझियावां पंचायत: शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
Konch, Gaya | May 14, 2026 मंझियावां गांव में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। शव की पहचान परैया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर गांव निवासी शिवा पासवान की पुत्री गीता कुमारी के रूप में हुई।