हैदरगढ़: पोखरा चीनी मिल नहर पुलिया के पास से पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 30 ग्राम अवैध मारफीन बरामद
बाराबंकी के थाना हैदरगढ़ पुलिस ने रविवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा आज मादक पदार्थ तस्कर/ अभियुक्त पंकज दीक्षित पुत्र गया प्रसाद दीक्षित निवासी ग्राम सराय चौबे बनपुकार थाना हैदरगढ़ को पोखरा चीनी मिल नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 30 अवैध मारफीन बरामद किया गया।