भभुआ: निबिया टाड़ गांव के नहर में मृत अवस्था में मिला मगरमच्छ, जांच में जुटी वन विभाग की टीम
Bhabua, Kaimur | Sep 20, 2024 निबिया टांड़ गांव के नहर में मृत अवस्था में मगरमच्छ मिला है। जहां इसको लेकर वन विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है। कैमूर डीएफओ चंचल प्रकाशम ने बताया कि सूचना मिली थी। की निबिया टांड़ गांव के नहर में एक मगरमच्छ फाटक में फंसकर मृत अवस्था पड़ा हुआ है। जब वन विभाग के कर्मी पहुंचकर उसे फटाक से बाहर निकाला तो मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसपर चोट के भी निशान थे।