गिरिडीह: पीरटांड इलाके से इनामी नक्सली लक्ष्मण राय की हुई गिरफ्तारी, पपरवाटांड कार्यालय में एसपी डॉ. विमल ने दी जानकारी
गिरिडीह पुलिस ने पीरटांड इलाके से एक लाख रुपए का इनामी नक्सली लक्ष्मण राय उर्फ रमेश्वर राय को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गुरूवार को पपरवाटांड स्थित पुलिस कार्यालय से एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार नक्सली माओवादी दस्ता का सक्रिय नक्सली है। इनके पास से पुलिस ने कई हथियार और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं।