गुन्नौर: बबराला थाना पुलिस ने रविवार को गांव हीरापुर इटऊआ से पांच नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
बबराला थाना पुलिस ने रविवार को गांव हीरापुर इटऊआ से पांच नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय। बबराला थाना पुलिस ने गांव हीरापुर इटऊआ से रविवार शाम करीब 4 बजे मारपीट और शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में नफर अभियुक्त राकेश , गोविंद, गुड्डू, हरिकेश और हिमांशु को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।