धौलपुर: पचगांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की हुई मौत, रिश्तेदारी से लौटकर जा रहा था अपने गांव कोलुआ
सदर थाना क्षेत्र में भागीरथपुरा के पास शुक्रवार रात एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 45 वर्षीय रूपेश पुत्र रामनिवास निवासी कोलुआ की मौत हो गई। रूपेश पचगांव में रिश्तेदारी से लौटकर अपने गांव कोलुआ जा रहा था। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।