दुर्गाकुंड चौकी पुलिस की तत्परता से महिला को मिला खोया हुआ मोबाइल
बिहार के औरंगाबाद निवासी चंचला कुमारी का मोबाइल त्रिदेव मंदिर में दर्शन के दौरान गुम हो गया। काफी तलाश के बाद भी मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने भेलूपुर थाना क्षेत्र की दुर्गाकुंड चौकी में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रणजीत कुमार श्रीवास्तव और कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह ने तत्काल खोजबीन शुरू की।