हुज़ूर: गोविंदपुरा स्थित पेपर फैक्ट्री पर हमला, बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 3 घायल, 1 की हालत गंभीर
Huzur, Bhopal | May 1, 2026 राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों का एक गिरोह पहले व्यापारी बनकर फैक्ट्री पहुंचा और विवाद खड़ा किया। कुछ ही देर बाद आधा दर्जन से ज्यादा हमलावर फैक्ट्री में घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग के साथ डंडो व तलवारों से हमला कर दिया|