सदर: कंदवा, सुसुवाही में मानसून से पहले ड्रेनेज सिस्टम सुधारने सड़क पर उतरे महापौर और नगर आयुक्त
वाराणसी। बरसात के दौरान शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संयुक्त रूप से विभिन्न वार्डों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वार्ड कंदवा,सुसुवाही,और करौंदी,में चल रहे नाला सफाई कार्यों की जमीनी हकीकत जानी।