उचकागांव: ओझवलिया में शिक्षक के घर में घुसकर लाखों की चोरी, मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव स्थित शिक्षक सुधीर राम के घर में घुसकर चोरों ने कई लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना 29 मार्च की मध्य रात्रि की है। बताया जा रहा है कि ओझवलिया गांव निवासी शिक्षक सुधीर राम की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। जब कि शिक्षक सुधीर राम अपने कमरे में कुंडी लगाकर अपने बथान में सोए हुए थे।