भीलवाड़ा: भीलवाड़ा शहर में कल शुक्रवार को कई कॉलोनियों व औद्योगिक क्षेत्रों में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बंद
भीलवाड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार, 24 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (अविविनिनिलि) के सहायक अभियंता राम मिलन यादव ने बताया कि 132 केवी तिलक नगर ग्रिड के निर्माण कार्य के तहत नई लाइन डालने के कारण यह कटौती की जा रही है।