मांट: मांट थाना क्षेत्र के एक गांव से बहला-फुसला कर युवती को भगा ले जाने के मामले में 3 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
Mat, Mathura | Apr 7, 2026 थाना छाता के गांव अकबरपुर निवासी देवराज उर्फ देवा की ननिहाल मांट थाना क्षेत्र के एक गांव में होने के चलते उसका अक्सर इस गांव में आना जाना रहता है,इसी दौरान उसने गाँव की एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया,आरोप है कि सोमवार को देवराज अपने मामा के दो पुत्रों के सहयोग से गांव की एक युवती को भगा ले गया