अमानगंज: आंदोलनकारी अमित भटनागर जेल से रिहा होते ही फिर गिरफ्तार, टाइगर रिजर्व ने लिया हिरासत में
Amanganj, Panna | May 11, 2026 जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध को लेकर सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। समाजसेवी अमित भटनागर को पन्ना जेल से रिहा होने के कुछ देर बाद ही पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने दोबारा हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच यह कार्रवाई की गई।