नबीनगर: काशीपुर में बीती रात पुलिस ने दबिश देकर एनबी वारंटी को किया गिरफ्तार
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एनबी (गैर-जमानती) वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बीती रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती व