नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली गांव के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली गांव के पास जंगल में सतेंद्र नाम के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि, एक सप्ताह पहले पिता ने किसी बात को लेकर डांटा था। जिसके बाद वह घर से चला गया थे। थाना प्रभारी ने गुरुवार सुबह 10:00 बजे बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच की जा रही है,आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।