बिहटा: खेदलपुरा गांव के पास गड्ढे में ट्रक पलटने से एक ड्राइवर घायल
Bihta, Patna | Apr 8, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत खेदलपुरा गांव के पास सड़क के किनारे गड्ढे में बालू लदी एक ट्रक अचानक पलट गई। दुर्घटना में ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका उपचार चल रहा है, हालांकि उसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मामला बुधवार की सुबह करीब 8:45 की बताई जा रही है।