बक्सर: जिले के सिमरी और इटाढ़ी के थानेदार को एसपी ने किया लाइन क्लोज, नए पुलिस अधिकारियों को मिली कमान
Buxar, Buxar | Jul 30, 2024 मिली जानकारी के मुताबिक इटाढ़ी के थानेदार रविकांत प्रसाद और सिमरी के थानेदार संजय गुप्ता को लाइन क्लोज कर दिया गया है। उनकी जगह सिकरौल थाना में तैनात प्रफुल्ल कुमार को सिमरी का नया थानेदार बनाया गया है। वहीं मुफस्सिल थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर सोनू पासवान को इटाढ़ी का थानेदार नियुक्त किया गया है।