वारिसलीगंज: वारसलीगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8 साइबर अपराधियों को पकड़ा, 13 मोबाइल और ग्राहक डेटा बरामद
नवादा जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देशन में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 8 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 13 एंड्रॉयड मोबाइल, 1 कीपैड फोन और ग्राहकों का 5 पन्नों का विस्तृत डेटा बरामद किया गया। डेटा में नाम, मोबाइल नंबर और पते शामिल थे.