चमोली के कर्णप्रयाग स्थित देवतोली क्षेत्र में सहारा दीवार ढहने के बाद कई मकानों में दरारें पड़ गईं, जिससे चार परिवार खतरे की जद में आ गए। सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित परिवारों को एहतियातन सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।