उदयपुर लिले के सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में हुए बुजुर्ग दंपती हत्याकांड का पुलिस ने 14 दिन बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।