कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने ग्राम पोलमी में नॉन-डीसीएस फसलों के भौतिक सत्यापन एवं ई-गिरदावरी कार्य का खेत में पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वे में दर्ज जानकारी को वास्तविक स्थिति के अनुरूप रखते हुए शत-प्रतिशत पारदर्शी एवं त्रुटिरहित सर्वे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का भी निरीक्षण कर निर्माण सामग्री एवं कार्य की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
#DigitalCropSurvey #EGirdawari #FarmerServices #GoodGovernance #Kabirdom
Kabirdham, Chhattisgarh | Oct 7, 2026