दाड़ी: चुरचू प्रखंड कार्यालय में आज लगेगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर
चुरचू प्रखंड कार्यालय में आज लगेगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर चुरचू प्रखंड कार्यालय परिसर में आज जिला परिवहन कार्यालय, हजारीबाग की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के इच्छुक महिला एवं पुरुष आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं।