कटनी नगर: शांति नगर बना जन चेतना का पथ सांसद विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ नगर निगम का राहगीरी- डे का दसवां संस्करण
स्वच्छ भारत मिशन को जन आंदोलन में परिवर्तित करने के नगर निगम प्रशासन के संकल्प को साफ कार्य करते हुए राहगीरी डे कटनी कैंपेन का दसवां संस्करण आज रविवार सुबह 7:00 बजे हेमू कलाणी वार्ड शांति नगर मार्ग पर आयोजित हुआ इस आयोजन में खुजराहो लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भी सहभागिता की इसके साथ ही क्षेत्र के हर आयु वर्ग के लोगो की उवस्थिति में आयोजन संपन्न हुआ।