जगदलपुर: बस्तर की औषधीय विरासत को मिलेगी नई पहचान, सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय आयुष मंत्री से अनुसंधान केंद्र खोलने की मांग की
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने बस्तर संभाग की प्राकृतिक संपदा और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान से जोड़ने की दिशा में मंगलवार सुबह 11 बजे एक महत्वपूर्ण पहल की है। नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव से भेंट कर सांसद कश्यप ने बस्तर में एक उच्च स्तरीय जड़ी-बूटी (औषधीय पादप) अनुसंधान एवं विकास केंद्र की स्थापना के लिए मांग पत्र सौंपा