जगदलपुर: महादेव घाट से भगवान अय्यप्पा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जगह-जगह हुआ स्वागत
भगवान अय्यप्पा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर सोमवार शाम 7 बजे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा इंद्रावती नदी के महादेव घाट में पूजा उपरांत भगवान अय्यप्पा को रथारुढ़ किया गया। जिसके बाद शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर अयप्पा मंदिर पहुंची। इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में बालिकाएं और महिलाएं दीपथाल लिए आगवानी कर रही थीं।