गुना नगर: 21 जून को हनुमान टेकरी पर होगा जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग, टेकरी ट्रस्ट ने किया वीडियो जारी
गुना में 21 जून 2026 को श्री हनुमान टेकरी परिसर में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा। इस वर्ष की थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" रखी गई है। कार्यक्रम कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में होगा, जिसमें विद्यार्थी, एनसीसी, एनएसएस, पुलिस, शासकीय कर्मचारी और आमजन भाग लेंगे।