पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर थाना इलाके में घर से बाहर बुलाकर छात्र पर चलाई गोली, जांच में जुटी पुलिस
शास्त्रीनगर थाना इलाके में शुक्रवार की रात 1 बजे तीन बदमाशों ने घर से एक छात्र को बुलाकर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि छात्र को बुलेट छूती हुई निकल गई। पीड़ित की पहचान विपिन भारद्वाज के रूप में हुई है। मामले की सूचना शास्त्री नगर थाने की पुलिस को दी गई। जिसके बाद बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।