पटना ग्रामीण: पटना में रन फॉर वोट का हुआ आयोजन, पटनावासियों ने गांधी मैदान से 5 किलोमीटर तक दौड़ लगाकर 1 जून को मतदान करने की अपील की
मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने और वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से 25 मई को रन फॉर वोट का आयोजन किया गया है। शुरुआत गांधी मैदान के गेट नंबर एक से सुबह 6 बजे हुई। पटना डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रतिभागियों ने करीब 5 किमी तक दौड़ लगाई। इस दौड़ में महिला वर्ग में सुमन प्रथम और अभिलाषा दूसरे स्थान पर रही।