पटना ग्रामीण: पटना के बेउर जेल से चार अपराधी बक्सर ट्रांसफर: चुनाव को लेकर प्रशासन का एक्शन
पटना के बेउर जेल में बंद चार अपराधियों को प्रशासन ने बक्सर जेल में स्थानांतरित कर दिया है। इसका मुख्य कारण पटना के एक व्यापारी से रंगदारी मांगने के साथ-साथ आगामी 1 जून को पटना में होने वाले लोकसभा का चुनाव बताया जा रहा है। बेउर जेल के काराधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी है।