गोरखपुर: ड्रोन की मदद से अमूरतानी में कच्ची शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने की छापेमारी
ज़िला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर समस्त आबकारी निरीक्षक की जनपदीय टीम द्वारा ड्रोन के माध्यम से थाना राजघाट के ग्राम अमूरतानी में दबिश दी गई। दबिश के दौरान तलाशी में लगभग कुल 550 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी और मौके से ही 2000 किलो लहन भी नष्ट करते हुए एक दर्जन से ज्यादा भट्टियों को भी तोड़ा गया तथा सुसंगत धाराओ में कुल 03 अभियोग पंजीकृत किया।