खरीक: सीएनजी टेम्पू और बाइक की टक्कर में 4 घायल, डायल 112 की तत्परता से बची जान
सीएनजी टेम्पू और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अचानक हुआ। सूचना पर पुलिस पदाधिकारी राहुल राज और चालक अमन कुमार शामिल ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बिना देर किए अस्पताल ले गए।