मेरठ: इंचौली क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,पुलिस जांच में जुटी।
Meerut, Meerut | Feb 19, 2024 थाना इंचौली क्षेत्र के जमालपुर मार्ग स्थित एक बाग में जमालपुर गांव निवासी जयकिशन जाटव पुत्र धनपत का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।कल शाम से लापता था मृतक,पुलिस ने शव पेड़ से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा।हत्या या आत्महत्या के मामले में पुलिस कर रही जांच।