बिलग्राम: राघोपुर चौकी के पास आवारा गौवंश बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, चालक समेत तीन लोग बाल-बाल बचे
मल्लावां थाना क्षेत्र में राघोपुर चौकी के पास एक पिकअप डाला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।यह हादसा तब हुआ जब पिकअप मल्लावां से कन्नौज की ओर जा रही थी और अचानक सामने एक आवारा गौवंश आ गया जिसको बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया।पिकअप में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए।