ग्वालियर गिर्द: दांतों से खींची आईजी की कार, 'बाहुबली' आरक्षक ने दी यादगार विदाई
ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना की सेवानिवृत्ति पर उन्हें अनोखे अंदाज में विदाई दी गई। शुक्रवार शाम 6:00 बजे इसकी जानकारी सामने आई। विदाई समारोह में आरक्षक सुनील यादव 'बाहुबली' ने आईजी की कार को अपने दांतों से खींचकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी, जिसका वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।