कुर्था: बासगीत पर्चाधारियों ने जमीन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Kurtha, Arwal | Jun 10, 2026 कुर्था प्रखंड क्षेत्र के चिरारी बिगहा गांव के भूमिहीन महिला-पुरुषों ने बुधवार को हाथों में बासगीत पर्चा लेकर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल रीना देवी, अनीता देवी, फुलमणी देवी और प्रमिला देवी ने बताया कि वर्ष 2013 में उन्हें बासगीत पर्चा मिला था, लेकिन आज तक जमीन पर दखल-कब्जा नहीं मिल सका है।