बिजावर: कदवारा के पास ट्रैक्टर पलटने से दो ग्रामीणों की मौत, बिजावर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
किशनगढ़ थाना क्षेत्र के कदवारा-टिकट्डा मार्ग पर स्वराज ट्रैक्टर पलटने से दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान धान्दू सोर (52) और राजकमल सोर (40) निवासी बृजपुरा नेगुवा के रूप में हुई है। हादसे के बाद अस्पताल में बीएमओ डॉ. महेश त्रिवेदी ने सोमवार की दोपहर 12 बजे बताया कि रविवार को हादसे में हुए मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।