सदर: निजी स्कूलों की मनमानी पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने किया हल्ला, सीएम योगी को लिखा पत्र
Sadar, Allahabad | Apr 8, 2026
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने निजी स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश सिंह बबुआ ने पत्र में पुस्तकों की कीमतों में मनमानी बढ़ोतरी और हर साल बिना ठोस कारण पाठ्यक्रम बदलने पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने भी इसाका समर्थन किया