गायघाट: दो पंचायतों के पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो पंचायतों का नामांकन शांतिपूर्ण माहौल में बुधवार दोपहर करीब एक बजे में शुरू कराया गया। जानकारी के मुताबिक रामनगर और बाघाखाल पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव होना है। मतदान 20 अप्रैल को कराया जाएगा।