पटना ग्रामीण: साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में की बड़ी कार्रवाई, पीड़ित को लौटाए ₹43050
साइबर थाने की पुलिस ने प्रभावी अनुसंधान करते हुए साइबर ठगी की राशि में से 43050 रूपये सफलता पूर्वक बरामद कर पीड़ित को सुपुर्द किया है। बुधवार रात 8:05 पर सोशल मीडिया के माध्यम से पटना पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। वहीं पीड़ित ने राशि लौट आने पर पटना साइबर थाने की पुलिस को धन्यवाद दिया है।