नदबई: गांव खुर्रमपुर में घर से दुकान जा रहे भाई-बहन पर अचानक गिरी जर्जर दीवार, बहन हुई घायल
नदबई क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर से दुकान जा रहे भाई-बहन पर अचानक एक जर्जर दीवार गिर गई। हादसे में 7 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।