घाघरा: चपका गांव में बारिश के दौरान सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़,लगभग 12 घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग,आवागमन जारी
Ghaghra, Gumla | Aug 30, 2026 घाघरा प्रखंड के चपका गांव में शनिवार की रात बारिश के दौरान एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर जाने से करीब 12 घंटे तक सड़क जाम रही। पेड़ गिरने के कारण रांची, गुमला और छत्तीसगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। स्थिति ऐसी रही कि सड़क के दोनों ओर करीब तीन-तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई