कायमगंज: गांव बरतल में खेत से लौटते समय युवक को सांप ने डसा, बेहोश होकर जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती
थाना कादरीगेट के मोहल्ला आवास विकास स्थित डॉ राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में नवाबगंज के गांव बरतल निवासी सत्यम पुत्र कृष्णपाल को बेहोशी हालत में भर्ती कराया गया ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने सत्यम को भर्ती कर डॉक्टर की निगरानी में रखा है।सत्यम के भाई सचिन ने बताया। कि खेत पर सत्यम गए हुए थे। वापस लौटते समय रास्ते में उसके पैर में सांप ने डस लिया।