आगर: वंदे मातरम विरोध पर कांग्रेस पार्षद पर भड़के डॉ. नितिन डेहरिया, कांग्रेस की मानसिकता को बताया देशविरोधी
इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद द्वारा वंदे मातरम के गायन का विरोध किए जाने के मामले में भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ. नितिन मोहन डेहरिया ने सोमवार दोपहर 3 बजे आगर में मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस तरह का विरोध कांग्रेस की देशविरोधी मानसिकता को दर्शाता है।