बिक्रमगंज: बिक्रमगंज के झोपड़ियां स्कूल में जलजमाव का एसडीएम ने किया निरीक्षण
बिक्रमगंज में लगातार बारिश के बाद बिक्रमगंज के कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे एसडीएम दिलीप कुमार ने उच्च विद्यालय (झोपड़ियां स्कूल) का निरीक्षण कर जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल परिसर के साथ आसपास के इलाकों में भी पानी जमा होने की स्थिति देखी।