कोटड़ा: जनजाति अंचल में बनेंगे नवीन छात्रावास भवन 13.60 करोड़ रुपये से बनेंगे 4 आश्रम छात्रावास भवन
Kotra, Udaipur | Aug 22, 2024 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों हेतु अध्ययन सुविधाएं बढ़ाने एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए सतत प्रयासरत है। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के माध्यम से इन प्रयासों को मूर्त रूप प्रदान किया जा रहा है और इसके सुखद परिणाम भी नज़र आ रहे हैं।