कोटड़ा: जेतावाडा में देर रात्रि में अज्ञात चोरों ने चारभुजा मंदिर के तोड़े ताले।
Kotra, Udaipur | Aug 19, 2024 जेतावाडा चारभुजा मंदिर में देर रात्रि में चोरों तोड़े ताले मंदिर के चैनल गेट के दो ताले तोडे व निज मन्दिर के ताला भी तोडा गया। मन्दिर में रखा पूजा का सामान बिखेर दिया व भगवान के अखण्ड ज्योति जो बरसों से घी व तेल की अखण्ड ज्योत थी। उनको बूजा दी गई व ज्योत के लिए घी लगभग आधा लीटर व एक लीटर के 8-10 पैकेट एवं एक स्टील का घी का डिब्बा, तेल की 10 लीटर बोतलले गए।