हज़ारीबाग: चौकीदार पदों पर नियुक्ति के लिए रिश्वत मांगने की सूचना पर हजारीबाग़ ज़िला प्रशासन सख्त
हज़ारीबाग़ ज़िले में चौकीदार पदों पर बहाली की प्रक्रिया जारी है। ज़िला प्रशासन को विभिन्न माध्यमों से ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है जिसमें चौकीदार पदों पर नियुक्ति के लिए पैसों की माँग की जा रही है। उक्त मामले को लेकर हज़ारीबाग़ ज़िला प्रशासन ने सूचना जारी कर जानकारी दी है कि आप सबों से अपील करती हैं कि ऐसे किसी भी प्रकार के माँग पर ध्यान न दें तथा इस प्रकार