हज़ारीबाग: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी बैठक, विधि व्यवस्था और महत्वपूर्ण अपराधों की समीक्षा
हज़ारीबाग़ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा मंगलवार को सभी थाना प्रभारीयों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशानिर्देश दिया गया। जिसमें पिछले माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधिक कांडों की समीक्षा की गयी तथा सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए ।